Blue Topaz (ब्लू टोपाज)

0.00

Out of stock

Description

ब्लू टोपाज को नीला पुखराज भी कहते है। यह एक ऐसा कठोर और खूबसूरत पत्थर है जो कि कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध होता है। इसे पॉलिश करने के बाद आभूषण बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो पुखराज का रंग हल्का पीला होता है, लेकिन कहीं-कहीं पर ये गाढ़े नीले रंग में भी पाया जाता है। यह रत्न प्रायः पीले, पीला-भूरा, भूरा, हरा, नीला हल्का नीला, लाल, गुलाबी आदि रंग में मिलता है।

ब्लू टोपाज (नीला पुखराज) देता है प्रभावी लाभ :

इसका लाभ यह है कि इससे नींद अच्छी आती है और शरीर की थकावट दूर होती है। इससे लोगों का क्रोध और आक्रोश भी कम होता है, साथ ही इसे धारण करने से लोग दयालु और दिलदार भी बनते हैं। इसे प्यार और स्नेह का चिन्ह माना जाता है इससे अस्थमा, पागलपन, इंसोम्रिया जैसी समस्याओं का समाधान होता है। इससे आर्थिक संपन्नता बढ़ती है।

अध्यात्म विद्या में यह माना जाता है कि नीला पुखराज शांतचित्त, बहते रक्त को रोकने वाला व भूख बढ़ाने वाला रत्न है। इसे धारण करने से दुख, चिंता, तनाव, डर आदि मन से दूर होते हैं। अचानक से होने वाली मृत्यु के लिए ये पहले ही आगाह कर देता है। इससे आदमी हैंडसम हो जाते हैं और बांझ औरतें गर्भवती।

पुखराज, पहले के जमाने में राजा महाराजाओं की शान माना जाता था। लेकिन फिर पीले स्वर्ण पुखराज के महँगे दामों के चलते इसकी जगह स्वर्ण पुखराज ने ले ली इसलिए अब स्वर्ण पुखराज को पुखराज का विकल्प माना जाता है, क्योंकि यह हर जगह उपलब्ध होता है और इसका दाम भी कम होता है। ज्यादातर लोग तो स्वर्ण पुखराज को ही असली पुखराज समझते हैं।

हाल ही में नीला पुखराज बहुत अधिक प्रसिद्ध हुआ है। नीला पुखराज चमकदार, पारदर्शी रत्न होता है। इसका मूल्य कम होने के कारण ये बाकी अन्य रत्न जैसे हीरा और सफेद नीलमणि का विकल्प बन सकता है। नई फैक्ट्री, मकान एवं दुकान बनाते समय, वास्तु को अपनाने से सभी प्रकार के सुख एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Blue Topaz (ब्लू टोपाज)”

Your email address will not be published.

WhatsApp chat